ग्रामवासीयों  ने प्रधानमंत्री सड़क में ट्रक चलने से शक्त माना, कुसमी sdm को सौपे ज्ञापन,,

कुसमी :-हिंडालको कंपनी खान प्रभाग सामरी के द्वारा बॉक्साइट उत्खनन और ट्रांसपोर्टिंग का काम किया जाता है तथा ट्रांसपोर्टिंग कुसमी ग्राम पंचायत कंजिया होते हुए मेन रोड की ओर ट्रक चलता था उसने लगभग 2 किलोमीटर रोड कभी जर्जर हो चुकी है जिसमें कार चलना तो दूर पैदल चलने में भी कभी परेशानी का सामना पड़ रहा रोड की स्थिति लगभग 1 साल से रोड में चलना कभी दुश्वार हो गया है रोड बनने के लिए ग्रामवासी सहित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं उप सरपंच सहित ग्राम पंचायत के सभी सदस्य थाना प्रभारी, अनुविभागीय अधिकारी को कई बार आवेदन दे चुके है परंतु आज तक रोड की स्थिति में सुधार नहीं हो गया 2 जुलाई को सरपंच उपसरपंच सहित सभी सदस्य व ग्रामवासी हिंडाल्को की इस रवैया से त्रस्त होकर रोड में ही धान का रोपा लगाया गया था जिसमें हिंडाल्को के अधिकारी व कर्मचारी की मौजूदगी थी उसके बाद हिंडाल्को के ही अधिकारियों के द्वारा 2 दिन में रोड कंप्लीट कर देने के आश्वासन पर ग्रामवासी शांत हुए थे लेकिन उसका परिणाम यह रहा की दो दिन तो दूर की बात है 2 महीने बीतने के बाद भी हिंडाल्को के किसी भी अधिकारी कर्मचारी को यह याद नहीं रहा की हमें ट्रांसपोर्टिंग के लिए रोड भी बनाना है जिससे पूरा सरपंच सहित पूरे गांव ग्राम वासी फिर से रोड बनाने की मांग करने लगे जहां आनंद में त्रिलोक हिंडाल्को की जो ठेकेदार है उसके द्वारा रोड पर भी सड़क पर बड़े-बड़े बॉर्डर गिरकर रोड बनाने का कार्य करने जा ही रही थी कि ग्रामवासी ने आपत्ति किया की बड़े पत्थर से तो रोड की स्थिति और भी दयनीय हो जाएगी जिसको लेकर ग्रामवासी आक्रोशित है और जब तक रोड की स्थिति नहीं सुधार दी जाती तब तक ट्रांसपोर्टिंग करने को लेकर विरोध कर रहे हैं आज सुबह 10:00 बजे से मेरे खबर लिखने तक रोड की स्थिति जाम ही रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *