सूरजपुर@सिरसी चौकी क्षेत्र में धान चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। प्रार्थी रवि शंकर गुप्ता पिता त्रिवेदी प्रसाद गुप्ता, उम्र 39 वर्ष निवासी सिरसी, ने चौकी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 5 अगस्त 2025 को उनके गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा 10 बोरी धान की चोरी कर ली गई है।
प्रकरण में चौकी बसदेई थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 396/25 धारा 305, 331(4)3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

सूचना मिली कि ग्राम सिरसी के कुछ लोग चोरी किया गया धान बेचने की कोशिश कर रहे हैं। संदेह के आधार पर अजय कुशवाहा पिता केशवर कुशवाहा एवं रवि शंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहाँ उन्होंने कबूल किया कि पांच लोगों की टीम बनाकर धान की चोरी की गई थी।
तीनों आरोपियों के बयान के आधार पर चोरी किए गए धान की ज़ब्ती की गई और आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से जेल वारंट जारी कर तीनों को जेल भेज दिया गया। फिलहाल अन्य दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बसदेई योगेंद्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक शिवकुमार सारथी, महेंद्र सिंह, आरक्षक देवदत्त दुबे, निलेश जायसवाल, प्रेम सिंह, आदित्य कुमार यादव, अशोक केवट, दिलीप, राकेश व रामकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






Leave a Reply