बसदेई में नशा मुक्ति दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

बसदेई,सुरजपुर
नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसदेई में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल एवं विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मिनी प्रसन्ना के मार्गदर्शन में किया गया।

विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ रैली में भाग लेते हुए गांव की गलियों में घूमकर ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया और नशामुक्त समाज की अपील की। रैली के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि नशा छोड़ें और स्वस्थ जीवन अपनाएं।

इस अवसर पर पुलिस चौकी बसदेई से कर्मचारीगण उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय से शिक्षकगण रामचंद्र सोनी, अजय सिंह, अरुण कुमार पांडे, विनोद कुमार सोनी, राम प्रकाश त्रिपाठी, संतोष केरकेट्टा, मोहम्मद इशाक खान, श्रीमती अनीता त्रिपाठी, श्रीमती गायत्री सोनी, श्रीमती रश्मि डेहरिया, श्रीमती विजया प्रधान, श्रीमती सुनीता एवं मोहम्मद सद्दाम हुसैन सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में सकारात्मक संदेश देने का सार्थक प्रयास किया, जिसकी ग्रामीणों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *