घटना में संलिप्त मुख्य आरोपीगण, दलाल, परिवहनकर्ता और सहयोगियों संहित प्रकरण में अब तक कुल 07 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा गया है जेल।

विगत दिनों बलरामपुर थाना क्षेत्र में तस्करों के कब्जे से अलग अलग 2 मामलों में कुल 12 रास बैल किया गया था बरामद।
थाना बलरामपुर क्षेत्रान्तर्गत मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर झारखंड के पशु तस्करों को कुल 12 रास बैल को पिकअप वाहन में भरकर झारखंड लेकर जाते हुए थाना बलरामपुर द्वारा पकड़ा गया था। घटना में प्रयुक्त 02 नग पिकअप वाहन एवं 01 नग ग्लैंज़ा कार को घटना के दौरान प्रकरण में जप्त किया गया है। घटना पर थाना बलरामपुर में छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रुरता अधिनियम की विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्त आरोपीगण द्वारा संगठित रूप से घटना को अंजाम देना पाये जाने पर पृथक से भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 जोड़ी गयी है। थाना बलरामपुर में प्रकरण पंजीबद्ध होने के उपरांत फरार पिकप चालकों के साथ साथ गौ तस्करी में संलिप्त अन्य आरोपियों की पता तलाश सभी तकनीकी पहुलुओं के साथ कि जा रही थी। पतातलाश के दौरान गौ वंशीय पशुओं के परिवहन में उपयोग किये जाने वाले पिकप वाहन चालक के साथ साथ मुख्य आरोपी जिनके द्वारा पशुओं की खरीदी कर बूचड़खाना ले जाया जाता है तथा स्थानीय दलाल जिनके द्वारा ग्रामीणों से गाय बैल खरीदकर पहले एक स्थान पर इकट्ठा करके रखा जाता है फिर झारखंड के आरोपियों को बिक्री किया जाता है की भी जांच गयी।
जांच पर गौ तस्करी की घटना में संलिप्त सभी स्तर के आरोपियों को चिन्हित कर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाकर झारखंड के ग्राम सोनपुर्वा थाना रंका जिला गढ़वा से 03 आरोपियों को थाना रंका के सहयोग से रेड कार्यवाही कर पकड़ा गया। इसके अतिरिक्त 02 आरोपी ग्राम कोदौरा चौकी डवरा थाना पस्ता जिला बलरामपुर एवं 01 आरोपी ग्राम दुरती थाना प्रतापपुर जिला सुरजपुर से पकड़ा गया। विवेचना के दौरान आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर कुल 06 आरोपियों को जेल भेजा गया है।
घटना में संलिप्त कुछ आरोपीगण फरार होने के कारण पुलिस की पकड़ से बाहर थे. घटना में संलिप्त फरार आरोपी मोहम्मद हारून पिता सादिक अंसारी उम्र 45 वर्ष ग्राम कोदौरा चौकी डवरा थाना पस्ता जिला बलरामपुर को उनके घर मे दबिश देकर चौकी डबरा के सहयोग से पकड़ा गया जिनसे पुछताछ उपरांत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की गई जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। घटना में संलिप्त फरार आरोपियों की भी बलरामपुर पुलिस के द्वारा सरगर्मी से पतासाजी की रही है शीघ्र ही सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।







Leave a Reply