निरीक्षक  कमलेश्वर भगत हुए उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत



बलरामपुर @पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा नवनियुक्त उप पुलिस अधीक्षक को विभाग द्वारा प्रदत्त नए दायित्वों के निर्वहन हेतु दी गई शुभकामनाएं।



छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश क्रमांक एफ 2-6/दो-गृह/रापुसे/2025 राज्य शासन एतद्द्वारा दिनांक 14/05/25 को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में समिति द्वारा की गई अनुशंसा के परिपेक्ष्य में निरीक्षक कमलेश्वर भगत को निरीक्षक संवर्ग से उप पुलिस अधीक्षक संवर्ग के पद पर पदोन्नत किया गया था, पदोन्नति की सूची जारी होने पश्चात पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  वैभव बैंकर (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे आज दिनांक को  पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे उप पुलिस अधीक्षक कमलेश्वर भगत की पाइपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा उप पुलिस अधीक्षक कों पदोन्नति पश्चात उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई, साथ ही पुलिस विभाग द्वारा प्रदत्त नए दायित्वों का निर्वहन बेहतर तरीके से किये जाने हेतु शुभकामनाएं दी गई है।

पाइपिंग सेरेमनी के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विश्व दीपक त्रिपाठी, रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन एवं कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *