महिला ने अपने पति के साथ मिल कर अपने पुराने प्रेमी का किया हत्या,आरोपी पति पत्नी को बलरामपुर जिले के कोरंधा पुलिस ने किया गिरफ्तार,अब पति पत्नी पहुंचे सलाखों के पिछे।

Cgaajtaknews. इन —महिला ने अपने पति के साथ मिल कर अपने पुराने प्रेमी का किया हत्या,आरोपी पति पत्नी को बलरामपुर जिले के कोरंधा पुलिस ने किया गिरफ्तार,अब पति पत्नी पहुंचे सलाखों के पिछे।


पुरा मामला बलरामपुर जिले के कोरंधा थाने का बताया जा रहा है रामफेल नामक युवक जो कोरंधा थाने के महुआटोली का था उसका शव लिड़िपोखरा में 31 मई को तैरते मिली थी,मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक आरोपी महिला का प्रेमी था जिसका आरोपी महिला के साथ पहले से ही अवैध संबंध थे,इसकी जानकारी महिला के पति को होने के बाद से महिला ने अपने प्रेमी से दूरी बना ली थी लेकिन महिला का प्रेमी बार बार महिला से मिलने प्रयास कर रहा था इसी बीच 30 मई की दरमियानी रात्रि महिला के घर पहुंचा इससे नाराज महिला ने अपने पति के साथ मिल कर युवक की हत्या कर उसके शव को लिड़िपोखरा में फेंक दिया था, अब कोरंधा पुलिस ने पति पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *