जिला प्रशासन की लापरवाही पर विधायक ने जताई कड़ी नाराजगी, कार्यशाला स्थल से लौटीं वापस….

जिला प्रशासन की लापरवाही पर विधायक ने जताई कड़ी नाराजगी, कार्यशाला स्थल से लौटीं वापस

बलरामपुर@….संयुक्त जिला कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित पंजीयन विभाग की “10 जनोपयोगी क्रांतिकारी पहलों” पर आधारित कार्यशाला में जिला प्रशासन की लापरवाही देखी गई। निर्धारित समय शाम 4 बजे की बजाए कार्यशाला 5:30 बजे तक भी शुरू नहीं हुई, जिससे मौके पर उपस्थित सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और कार्यक्रम स्थल से वापस लौट गईं।
विधायक समय पर कार्यक्रम में पहुंचीं, लेकिन आयोजन में अनावश्यक देरी और प्रोटोकॉल की अनदेखी से वे आहत हुईं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी सरकारी कार्यक्रम में समयबद्धता और शिष्टाचार का पालन अनिवार्य होता है।
इसके अलावा, कार्यक्रम के बैनर में विधायक का नाम और तस्वीर तक नहीं शामिल की गई थी, जिसे लेकर उनके समर्थकों ने भी कड़ा विरोध जताया। जब तक जिला प्रशासन ने स्थिति को संभालते हुए बैनर में बदलाव किए, तब तक विधायक कार्यशाला स्थल छोड़ चुकी थीं। जिला प्रशासन की लापरवाही और आयोजन में समुचित समन्वय की कमी को उजागर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *