
बलरामपुर विजय सिंह@प्रदेश में पहला शहीद पार्क बलरामपुर में बनाया गया जिसके बाद से यहां लोगों की भीड़ उमडने लगी इस पार्क में शहीद जवानों की प्रतिमा स्थापित की गई है सभी प्रतिमाओं के पास सहिद जवानों की पूरी जानकारी भी दी गई है सहिद पार्क में बड़ी संख्या में लोग अपने पूरे परिवार के साथ आ रहे हैं और वह जवान जिन्हें देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया है उनकी प्रतिमाओं को देखकर गर्व महसूस भी कर रहे हैं.
बलरामपुर में देश के पहला शहीद पार्क को लगभग 40 लख रुपए की लागत से तैयार किया गया है.इसके निर्माण के लिए नगर पालिका को नोडल एजेंसी भी बनाया गया था,शाहिद पार्क के अगल-बगल ठेले की दुकान लगाकर गंदगी फैलाकर बिगाड़ रहे हैं सौंदरीकरण
पार्क के रखरखाव व सुंदरीकरण में हद दर्जे की लापरवाही हो रही है। हालात इतने विषम हैं कि पार्क का मूल स्वरूप बिगड़ने लगा है। भागदौड़ व तनाव भरे जीवन में हरियाली के बीच सुकून के दो पल बिताने के लिए यहां आने वालों का अगल बगल सड़क पर पसरी गंदगी से सामना होते ही मन खिन्न हो उठता है।
साथ ही सड़ांध मारता कचरे का ढेर बीमारियों का कारण साबित हो सकता है। गंदगी के कारण इलाके में संक्रामक रोग फैलने का खतरा है जबकि बस स्टोप एवं चौक होने से सैलानी भी गुजरते हैं।






Leave a Reply