शंकरगढ पुलिस की बड़ी कार्यवाही गांजा तस्करी वाला आरोपी शंकरगढ पुलिस की गिरफ्त मे और आगे पड़े



बलरामपुर:-अगली खबर बलरामपुर जिले से है थाना शंकरगढ़ पुलिस द्वारा अप्रैल 2025 में मुखबिर की सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही कर दो आरोपियों राम गुलाब पाण्डेय एवं महेन्द्र सोनवानी को अपने मोटरसाइकल से 350 g गांजा परिवहन करते पाए जाने पर मोटर साइकिल सहित जब्ती कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था तथा दोनों के द्वारा उक्त गांजा कुलदीप सिंह से लेना बताने पर उनकी निशादेही पर आरोपी कुलदीप सिंह से एक मोटरसाइकिल सहित 4 किलो 309 ग्राम गांजा जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था*

*विवेचना दौरान आरोपी कुलदीप सिंह द्वारा उसके कब्जे से जब्त गाँजा को अन्य व्यक्ति से खरीदना बताकर पहचान के रूप में उसका मोबाइल नंबर दिया गया था. उक्त मोबाइल धारक का साइबर सेल की मदद से पता तलाश करने पर मोबाइल धारक पहचान खगेश्वर यादव पिता लाल बिहारी यादव उम्र 42 वर्ष पता तमा मुंडा फरसा बाहर जिला जशपुर का होना ज्ञात होने से उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो पूछताछ में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी कुलदीप यादव को उड़ीसा से गाँजा लाकर बेचना स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 10/06/2025 को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *