रामानुजगंज में पत्रकार से दुर्व्यवहार, पत्रकार कल्याण संघ ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन,,उचित कार्यवाही नहीं होने पर प्रशासन के कार्यक्रमों का करेंगे बहिस्कार



रामानुजगंज@बलरामपुर | 30 मई 2025: रामानुजगंज के लरंग साय कम्युनिटी हॉल में नगर पालिका रामानुजगंज द्वारा आयोजित

“सुशासनतिहार –  समाधान शिविर” कार्यक्रम के दौरान एक अप्रिय घटना सामने आई है, जिसमें पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई।
नगर पालिका द्वारा इस कार्यक्रम में स्थानीय मीडिया को कवरेज के लिए आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान नगर के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता और PWD के कार्यपालन अभियंता मोहन राम भगत के बीच रिंग रोड सहित अन्य निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान कार्यपालन अभियंता कार्यक्रम स्थल से निकलकर रेस्ट हाउस की ओर जा रहे थे, जहां शैलेश गुप्ता भी उनके साथ बातचीत करते हुए जा रहे थे। उसी समय खबर कवरेज के उद्देश्य से उपस्थित पत्रकार वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे।
गेट पार करते ही PWD के एक कर्मचारी द्वारा पत्रकार से बदसलूकी की गई और मोबाइल बंद करने की बात कहते हुए हाथ झटक कर मोबाइल गिरा दिया गया, जिससे मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की शिकायत तत्काल एसडीएम रामानुजगंज और स्थानीय थाने में की गई। इसके साथ ही 30 मई को पत्रकार कल्याण संघ के बैनर तले बलरामपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया है। संघ ने मांग की है कि दोषी पर शीघ्र कार्रवाई की जाए, अन्यथा आगामी दिनों में जिले के पत्रकार प्रशासनिक कार्यक्रमों का बहिष्कार करेंगे।
पत्रकारों ने कहा कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं होती है, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए सभी शासकीय आयोजनों का बहिष्कार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *