यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने सड़क किनारे की गई अतिक्रमण पर कार्यवाही


बलरामपुर@ कलेक्टर  राजेंद्र कटारा के निर्देशानुसार जिले में अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं आम नागरिकों को सुगम मार्ग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी के  आनंद राम नेताम के नेतृत्व में बलरामपुर मुख्यालय चांदो चौक में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान दुकानों के सामने किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया तथा संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी भी दी गई।
नगर पालिका, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मुख्य बाजार क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए फुटपाथ, सड़क किनारे तथा सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण  को हटाया गया। विशेष रूप से जहां दुकानदारों द्वारा फुटपाथ और सड़क पर कब्जा कर मार्ग को संकरा बना दिया गया था पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *