बसदेई में दिनदहाड़े मारपीट, चाकू-काठी से किया हमला — चार आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल



सुरजपुर जिले के बसदेई क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब सूरजपुर निवासी सूरज साहू और उसके अन्य साथियों ने मिलकर युवराज राजवाड़े पर जानलेवा हमला कर दिया। तीन मोटरसाइकिल में सवार होकर आए आरोपियों ने बाजार के पास युवराज को घेर लिया और चाकू, काठी लगा बत्ता तथा डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में युवराज को गंभीर चोटें आईं।

घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया था। बाद में मेडिकल रिपोर्ट में घायल को गंभीर चोटें पाए जाने पर धारा 109 बी.एन.एस. भी जोड़ दी गई।



गिरफ्तार आरोपी:

सूरज कुमार साहू पिता ननकू राम साहू

असीफ मोहम्मद पिता आरिफ मोहम्मद

प्रदीप कुमार साहू पिता कन्हैया लाल साहू

एक विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक (नाबालिग)
(सभी निवासी: मस्जिद गली, सूरजपुर)


पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल, एक लकड़ी की काठी लगा बत्ता और डंडा जब्त किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में शामिल अधिकारी:
चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक शिवकुमार सारथी, आरक्षक महेंद्र सिंह, देवदत्त दुबे, निलेश जायसवाल, प्रेम सिंह, आदित्य यादव, भुनेश्वर सिंह, दिलीप सिंह, राकेश सिंह का उल्लेखनीय योगदान रहा।

दूसरी कार्रवाई: रेलवे के केबल वायर की चोरी में एक गिरफ्तार
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जूर निवासी अफरोज अंसारी पिता शहाबुद्दीन अंसारी ने रेलवे की तांबे की पटी केबल वायर चोरी कर अपने घर के पीछे झाड़ी में छुपा रखा है।

तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 60,000 रुपए मूल्य की केबल वायर बरामद की। आरोपी के खिलाफ धारा 35(1)(घ) बी.एन.एस/ 303(2) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड में न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *