
बलरामपुर,विजय सिह@ स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, प्रखर राष्ट्रवादी और विचारक वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बलरामपुर इकाई द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर के भाजपा कार्यालय में संपन्न हुआ, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सावरकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य कृष्णा गुप्ता बलरामपुर के पार्षद गौतम सिंह, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह महामंत्री गुरुदेव सिंह व रजनी सोनी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि कृष्णा गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा, “वीर सावरकर स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे योद्धा थे जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई को विचार और शौर्य दोनों से नेतृत्व दिया। उनका जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित था।” वक्ताओं ने सावरकर के क्रांतिकारी कार्यों, हिंदुत्व के दर्शन, और सामाजिक समरसता के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय से अपील की कि वे वीर सावरकर के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्रनिर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितों ने राष्ट्रगान गाकर वीर सावरकर को नमन किया।






Leave a Reply