बलरामपुर: गुमशुदा युवक सकुशल परिवार को सौंपा गया…


बलरामपुर@ ज़िले के तातापानी चंद्र नगर क्षेत्र में एक अज्ञात युवक के गुम होने की सूचना सोशल मीडिया के ज़रिए सामने आई। किसी व्यक्ति ने 18 वर्षीय देवी चरण, पिता देवनंदन, निवासी ग्राम लटोरी (अंबिकापुर) की तस्वीर खींचकर तातापानी चौकी मितान ग्रुप में साझा की थी।
बताया गया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और सात दिन पहले पैदल घर से निकल गया था। परिजन लगातार अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आस-पास के इलाकों में तलाश कर रहे थे।
कल दोपहर लगभग 12:30 बजे यह सूचना हाईवे पेट्रो

लिंग यातायात जागरूकता ग्रुप में भी शेयर हुई। फोटो और पता के आधार पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने त्वरित खोजबीन शुरू की। करीब 2:00 बजे युवक और उसके परिवार का पता लगा लिया गया।
शाम तक परिजनों के आने पर पुलिस टीम ने विधिवत सुपुर्दगी (सुपूर्तनामा) कर युवक को परिवार के हवाले कर दिया। देर रात लगभग 9:00 बजे देवी चरण सकुशल अपने घर लटोरी पहुंच गया।
परिवारजन ने फोन कर सुरक्षित वापसी की जानकारी दी और पुलिस व जागरूक नागरिकों का आभार व्यक्त किया। परिवार ने खुशी जताते हुए कहा कि भविष्य में यदि अवसर मिलेगा तो वे व्यक्तिगत रूप से मिलकर धन्यवाद प्रकट करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *