बरसात से पहले नगरपालिका की खुली पोल, सताने लगा गांदा पानी की वजह से बिमारियों फेलने होने डर,,

बलरामपुर@विजय सिंह. गर्मी का मौसम खत्म हुआ ही नही और अभी वर्षा का सीजन ठीक से शुरू भी नहीं हुआ और नगर पालिका की लापरवाही उजागर होने लगी है, कई दिन से रुक रूक कर हल्की बारिश से ही बलरामपुर नगरपालिका के चांदो चौक स्थित गौरव पथ पर जल जमाव कई दिनो से हो गया है.


मानना है कि कहीं भी गंदा पानी रुकने से कई तरह के बीमारियां एवं कई तरह के जीवाणु उत्पन्न होने लगते हैं और संक्रमित होने का भी खतरा रहता है.  लेकिन बलरामपुर नगरपालिका मे किसी तरह के जिम्मेदार व्यक्तियों का इस पर ध्यान ही नहीं हो रहा है. यह चांदो चौक होने की वजह से यहां पर हमेशा लोगों का आना-जाना एवं बस स्टॉप होने की वजह से यहां लोग  इकट्ठा होते रहते हैं,,गंदा पानी और अब धीरे-धीरे कई दिनों से पानी का जल जमा होने के कारण बदबू फिर फैलने लगा है लेकिन किसी का इस पर ध्यान नहीं हुआ है अभी तक.
बरसात से पहले जिम्मेदार विभाग की माने तो जहां पर भी गड्ढे में पानी जमा होने की आशंका एवं नाली बंद होने की जगह पर सफाई किया जाता है लेकिन यह तो एक चौक है और इस चौक पर हमेशा तमाम जिले के कलेक्टर एसपी से लेकर तमाम विभाग के आला अधिकारी का भी आना जाना होता है लेकिन यह नगर पालिका बलरामपुर की पोल खोलते नजर आ रही है कि आखिर यह हालत खुले में इस तरह से देखने को   मिल रहा है तो आखिर और गलियों का क्या हालत गुजर रहा होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *