पीड़ित परिवारों से कांग्रेस कार्यकर्ता ने कीया मुलाकात.सुशासन की सरकार पर खड़े किए कई सवाल,परिजन सरकार से कर रहे न्याय की उम्मीद,,

बलरामपुर, राजपुर। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के .पी. सिंहदेव, पूर्व विधायक डॉक्टर प्रीतम राम,ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील सिंह सहित अन्य कांग्रेसियों की मौजूदगी में ग्राम भेस्की के पीड़ित परिवारों ने कार्यवाही में उपेक्षा का आरोप लगाया है और अब तक किसी प्रकार की वित्तीय सहायता सहित महत्वपूर्ण आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सरकार के संवेदनशील होने और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा किया है।
समूचे घटनाक्रम से कांग्रेस जनों ने अवगत हो स्थानीय लोगों और परिवार जनों की समस्याओं के बारे में कहा है कि सरकार और स्थानीय अधिकारियों तक लंबे समय से सारी बातों को रखा गया है कई मुद्दों पर बारीकी से जांच नहीं की जा रही है बेनामी संव्यवहार करके अर्जित की जा रही संपत्तियों की सघन जांच की जरूरत है अभी तक सरकार अथवा प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को कोई भी वित्तीय सहायता उपलब्ध नहीं कराई है साथ ही अब तक महत्वपूर्ण अपराधियों की गिरफ्तारी भी नहीं की जा सकी है, षड्यंत्रकारियों और दलालों को आदिवासियों के ऊपर अत्याचार करने की खुली छूट दी गई है। सरकार का रवैया समझ से परे है आखिर एक ओर सुशासन का ढोल पीट रही सरकार को इस मामले में स्पष्ट करना चाहिए कि अब तक इस मामले में कोई महत्वपूर्ण गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है प्रशासनिक अधिकारी मौन साधे हुए हैं। भूमाफियाओं द्वारा किए गए संव्यवहारों की कम से कम भेस्की ग्राम में जांच क्यों नहीं कराई जा रही है। आदिवासियों के साथ सिर्फ अन्याय और अत्याचार हो रहा है सरकार पूरी तरह से असफल हो चुकी है और अपराधियों पर लगाम नहीं लगा पा रही है।
आज इस दौरान राजेंद्र भगत, विजय पैकरा, शिवभजन मरावी, पूरन चंद्र जायसवाल, विवेक सिंह, रामकिशुन राम,राजेंद्र श्रीवास्तव, भजन राम, विमलेश, मुन्नाराम सहित अन्य कांग्रेस जन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *