विजय सिंह,बलरामपुर जिले मे सरकार के मंसा रुप सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। जिसके तहत आज कुसमी बिकासखंड के चांदो क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसकेपी के हाईस्कुल परिसर में सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज शिविर आयोजित की गई थी। जहा सम्सत शासकीय विभागों के द्वारा आवेदन लेने के लिए स्टॉल लगाए गए थे

जिसमे आज आसपास के 15 ग्राम पंचायत से आए हुए लोग अपने -अपने को लेकर को आवेदन दिया अधिकतर ग्रामीणों ने इस आयोजित समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास राशन कार्ड वन भूमि पट्टा आधार कार्ड जैसे शासन की योजनाओं के लिए आवेदन दिया।इतना ही नहीं इस कार्यक्रम में उपस्थित इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने राशन कार्ड ट्राई साइकिल हितग्राहियों को वितरण किया। वहीं इस समाधान शिविर को लेकर जनपद पंचायत सीईओ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में यह तीसरे चरण का समाधान शिविर लगाई गई है बाकी जगह में अभी समाधान शिविर और लगाए जाएंगे।जिस अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जा सके वही कार्यक्रम में उपस्थित जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा की सरकार के द्वारा यह चलाई जा रही समाधान शिविर जमीनी स्तर पर बहुत ही कारगर है।लोग असानी से सभी समस्याओं को विभाग तक पहुंच रहे हैं सरकार की यह एक विशेष पहल है। सुससन तिहार के निराकरण शिविर में बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमति बसंती भगत जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी मंडल अध्यक्ष शिवशंकर शुक्ला सत्यनारायण गुप्ता अशोक गुप्ता और जनपद पंचायत कुसमी सीईओ अभिषेक पांडे बीईओ रामपथ यादव एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी गन और समस्त छेत्रवासी सामिल रहे।







Leave a Reply