विजय सिंह,बलरामपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दलधोवा गांव में ग्रामीणों की सतर्कता के चलते मोटर चोरी के एक मामले का पर्दाफाश हुआ है लंबे समय से क्षेत्र में पानी पटाने वाली मोटरों की चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं,रविवार दोपहर को ग्रामीणों ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ लिया और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी चुराई गई मोटर को बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित ग्रामीण बैंक के सामने एक मोटर मरम्मत की दुकान में बेच चुके थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी की गई 6 मोटर बरामद कर लिया है। और चोरी का मोटर खरीदने वाला दुकानदार को भी पुलिस गिरफ्तार कर लिया।







Leave a Reply