जिले मे ताबड़तोड़ विकास के दौर में, पहली बार देखने में यह लगेगा कि पुल टूट गया है लेकिन… पिकअप को प्यास लगी थी तो सो पानी पीने उतर गया,,,

बलरामपुर@ में भारी बारिश के कारण एक जर्जर पुलिया गिर गई, जिसमें एक पिकअप वाहन भी गिर गया। यह वाहन बाजार जा रहे व्यापारियों का था, जिसमें भारी बर्तन लदे हुए थे। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और बड़ा नुकसान हुआ है। यह घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बचवार पटना मार्ग पर हुई है, जिससे आवागमन ठप हो गया है।



इस तरह की घटनाएं बलरामपुर में पहले भी हो चुकी हैं, जहां बारिश के कारण नुकसान हुआ है। प्रशासन को ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य में प्रशासन जुट गया है और यातायात को सामान्य बनाने के प्रयास किए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *