जिले के प्रभारी सचिव रहेंगे दो दिवसीय प्रवास पर

बलरामपुर 31 मार्च 2025 / ग्रामोद्योग विभाग के सचिव व जिले के प्रभारी सचिव श्री यशवंत कुमार बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी लेंगे।


Cgaajtaknews.in — रिपोर्टर  दयाशंकर यादव

बलरामपुर 31 मार्च 2025 / ग्रामोद्योग विभाग के सचिव व जिले के प्रभारी सचिव श्री यशवंत कुमार बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी लेंगे। जिले के प्रभारी सचिव श्री कुमार 01 अप्रैल को 2025 को बलरामपुर-रामानुजगंज पहुँचकर रामानुजगंज व बलरामपुर के आवासीय विद्यालय रामानुजगंज तथा पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय भेलवाडीह, तातापानी गर्म जल स्रोत, जिला चिकित्सालय, अनाथ आश्रम, नशामुक्ति केंद्र व नवोदय विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। 02 अप्रैल को प्रभारी सचिव श्री कुमार दोपहर 12 बजे से सयुंक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में जिले के जिला cअधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। कलेक्टर ने समस्त जिला अधिकारियों को अपने विभागीय जानकारी के साथ नियत समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित होने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *