अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का किया जाएगा आयोजन



बलरामपुर, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में जिले में भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करते हुए योग दिवस मनाया जाएगा। योग दिवस का आयोजन जिला स्तर, नगरीय मुख्यालय विकासखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तरों पर ‘‘हरित योगा संगम’’ एवं ‘‘हरित योग’’ की थीम किया जाएगा। जिसके अंतर्गत पारंपरिक योग प्रथाओं के साथ-साथ पर्यावरण स्थिरता को बढ़ावा देना, स्वच्छता अभियान का क्रियान्वयन एवं युवा वर्ग को योग के प्रति जागरूकता करते हुए सम्मिलित करना आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के द्वारा सम्पूर्ण कार्यक्रम के लिये जिला स्तरीय कार्यक्रम हेतु सुश्री स्टेला खलखो, उप संचालक समाज कल्याण बलरामपुर को नोडल अधिकारी एवं श्री डी.एन. मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है। इसी प्रकार जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम हेतु संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (रा.) को मोडल अधिकारी एवं संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
योगा संगम थीम अंतर्गत जिला, जनपद, ग्राम पंचायत एवं नगरीय मुख्यालयों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हरित योग थीम अंतर्गत पौधा रोपण, बीज वितरण, पौधों का संरक्षण, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। योग अनप्लगड की थीम पर युवाओं, छात्र-छात्राओं, स्काउट गाइड, राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडर कोर एवं रक्षा बल के सहयोग से जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। योग महाकुंभ थीम अंतर्गत जिला मुख्यालयों एवं अन्य प्रशासनिक इकाईयों में 15 से 21 जून 2025 तक योग सप्ताह के रूप में विविध योग संबंधी गतिविधियां आयोजित किया जाएगा। योग पार्क थीम अंतर्गत जिला स्तर पर सामुदायिक पार्कों का चिन्हांकन कर योग पार्क के रूप में विकसित किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *